
आज दिनांक 12 अप्रैल 2022 को प्रातः आदरणीय स्व श्री लाल जी टण्डन राज्यपाल व उत्तर प्रदेश सरकार के भूतपूर्व मंत्री,भारती जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा लखनऊ की आन बान शान विकास पुरुष जी के जन्मदिन पर स्मरण कर श्रध्दा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर अन्य गणमान्य वरिष्ठ मंत्री,नगर प्रमुख, व विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ सहभागिता कर उनके साथ व्यतीत मधुर आत्मीय क्षणों को पुनः जीवंत महसूस किया।
टंडन जी भारत के लोकतंत्र की एक जीती-जागती मिसाल थे। जो एक सामान्य कार्यकर्ता से सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर आसीन रहे।
टंडन जी बाद में भले ही बिहार और मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे, लेकिन लखनऊ से उनका नाता कभी कमजोर नहीं हुआ। उन्होंने भाजपा सरकार में अन्य राज्यों में अपनी भूमिका निभाई, लेकिन लखनऊ से उनका प्रेम कम नही हुआ।
पुनःकोटि कोटि अभिनन्दन सहित -जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारती न्यास
अवधप्रान्त