
दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ।संस्कृतभारती न्यास अवधप्रान्त की अवध सम्पदा पत्रिका के महर्षि वेदव्यास विशेषांक के विमोचन के लिए आदरणीय श्री ब्रजेश पाठक जी उप मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को आज उनके निवास पर न्यास अध्यक्ष श्री जे पी सिंह जी ने अनुरोध पत्र प्रदान किया। माननीय उप मुख्य मंत्री जी ने सहमति प्रदान करते हुए 1 मार्च 2023 को सांय 4:00 बजे संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त के परिसर,शिवमन्दिर, महानगर, लक्ष्मणपुरी मे कार्यक्रम मे कार्यकर्तागणों का उत्साहवर्धन करेंगे। इस अवसर पर संस्कृत भारती संगठन के राष्ट्रीय सम्पर्क प्रमुख श्री श्रीशदेव पुजारी के साथ साथ डा पी एन प्रभाकर अखिल भारतीय कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख की गरिमामय उपस्थित से भी समस्त 13 जनपदों के पदाधिकारीगण, अन्य दायित्वधारी गण लाभान्वित होंगे। उत्तर प्रदेश संस्कृत भाषा के उन्नयन व जन जन तक पहुंचाने मे अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम मे न्यासअवधप्रान्त व संगठन भी गतिशील है।भाषा प्रबोधन वर्ग सहित विभिन्न सामाजिक चेतना जागृत करने हेतू निरंतर नवाचार से प्रयास किए जा रहे हैं।श्री जे पी सिंह न्यास अध्यक्ष ने सूचित किया कि महर्षि वेदव्यास विशेषांक इसी कड़ी मे एक महत्वपूर्ण प्रयास है जोकि नैमिषारण्य के महत्व को आलोकित कर रहा है।