ऑल इंडिया रैंक हासिल करने वाले वारियर्स डिफेंस एकेडमी के विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डा ओ पी शुक्ल प्रधानाचार्य राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी रहे मौजूद

लखनऊ। महानगर स्थित वारियर्स डिफेंस एकेडमी में उस समय उत्सव जैसा माहौल रहा जब यहां से विभिन्न सैन्य सेवाओं में चयनित हुए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था के संचालक गुलाब सिंह व संरक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में डा ओ पी शुक्ल प्रधानाचार्य राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी,पूना मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, व कमांडर सुदर्शन चक्रपाणी (सेवानिवृत्त) विशिष्ट अतिथि रूप मे सम्मलित हुए। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, उनके नाम और चयन विवरण इस प्रकार हैं:

  1. राज कमल – AIR 7, CDS-1, 2025
  2. गौरव शर्मा – AIR 35, AFCAT-1, 2025
  3. प्रतीक वर्मा – AIR 61, CAPF-2025
  4. आयुष कुमार सिंह – AIR 70, TES-53 Course
  5. अक्षित शर्मा – AIR 123, AFCAT-1, 2025
  6. औरा रिज़वी – JAG-2025 (Judge Advocate General) – चयनित
  7. शांतनु तिवारी – AFCAT-1, 2025 – चयनित

जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने समस्त उपस्थित अतिथियों,चयनित अधिकारियों,अभिभावकों तथा छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए लग्न,एकाग्रता तथा समय प्रबंधन के चयनित होने के लिए महत्वपूर्ण बिन्दु बताए। विशेष रूप से डा ओ पी शुक्ल के आगमन तथा छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए आभार व्यक्त कर साधुवाद ज्ञापित किआ।

डा ओ पी शुक्ल मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि यह गौरव का विषय है कि लखनऊ महानगर से देश की सेवा के लिए इतने होनहार युवा चयनित हुए हैं। यह संस्था निश्चित रूप से राष्ट्र निर्माण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने सभी छात्रों को विषय केन्द्रित रहकर अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए संकल्पित किआ।

गुलाब सिंह निदेशक वारियर्स डिफेंस एकेडमी ने कार्यक्रम के अंत में सभी अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी गई एवं देशसेवा के लिए प्रेरित किया गया।

Share it via Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *