
दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ।सम्पूर्ण प्रदेश जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो उठा। नगर निकाय चुनाव मे योगी – योगी के नारों व जयकारों से प्रदेश की हर दिशा गूंज उठी। प्रदेश के इतिहास मे नव कीर्तिमान के साथ महापौर के समस्त 17 सीटों पर जीत का परचम लहरा कर योगी ने अपने सुशासन पर जनता की मोहर लगवा दी। शून्य अपराध की नीति व गुंडे माफिया के सफाए के साथ विपक्ष को भ्रष्टाचार विहीन सरकार की प्रमाणिकता पर वोट ही इस प्रचंड विजय की नीव डाल 2024 के लोकसभा चुनाव मे भी सफलता की रणभेरी बजा दी है। संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रान्त के अध्यक्ष जेपी सिंह ने योगी आदित्य नाथ सरकार व समस्त भाजपा के विजयी प्रत्याशियों को अंतर्मन पटल से बधाई ज्ञापित कर मतदाताओं के प्रति सकारात्मक परिणाम प्रदान करने हेतू आभार व्यक्त किआ।



मेरी तरफ से भी बहन नुपुर जी को बहुत बहुत बधाई, भगवान जी की किरपा से हम सब की मेहनत सफल हुई। उस परमात्मा को कोटि कोटि धन्यवाद जी।प्रेषक=एस के सोढी,9450632460.