
दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। राजधानी में सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल के पावन अवतरणोत्सव चेट्रीचण्ड्र महोत्सव-2026 को लेकर तैयारियाँ आरम्भ हो गई हैं। इस अवसर पर समाज में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और सामुदायिक एकात्मता का वातावरण दृष्टिगोचर हो रहा है।
पूज्य सिन्धी पंचायत विकास नगर-अलीगंज-जानकीपुरम् द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस वर्ष चेट्रीचण्ड्र महोत्सव 20 मार्च 2026 को श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक भक्ति के साथ मनाया जाएगा।
महोत्सव के पूर्व गत वर्ष की भाँति इस बार भी एक भव्य भजन संध्या एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 13 मार्च 2026 को विकास नगर स्थित गीतांजलि लॉन में संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में भक्ति रस से परिपूर्ण भजनों की मधुर प्रस्तुति के साथ-साथ समाज के नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियाँ भी होंगी। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत, परम्पराओं और धार्मिक मूल्यों से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।
सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों ने समाज के सभी परिवारों से आग्रह किया है कि जिनके बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेना चाहते हैं, वे समय रहते अपनी तैयारी प्रारम्भ कर दें तथा अपना नाम आयोजन समिति को प्रेषित करें। साथ ही समाज के प्रबुद्धजनों से इस आयोजन को और अधिक भव्य एवं सफल बनाने हेतु रचनात्मक सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं, जिससे यह महोत्सव सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का प्रेरणादायी उदाहरण बन सके।
आयोजन से संबंधित जानकारी, सहभागिता अथवा सुझाव के लिए समाज के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है—
आयोजक – पूज्य सिन्धी पंचायत अलीगंज-विकास नगर, लखनऊ
संरक्षक प्रोफेसर श्री जी. के लालचंदानी
9839501500
संरक्षक सुमित लालवानी
9935317400
मुखी राजेश सुमानी
9415331884
महामंत्री चरन आहूजा
7007411452
कोषाध्यक्ष आनन्द जीवानी
9389696970
मीडिया प्रभारी खुशाल रूपेजा 9795437977
मेला व्यवस्थापक -उमेश भाटिया 7081880342 संस्थापक- शंकर मेघानी 91298 77023, -विजय बालानी-91198 97978 संयोजक- समर्थ जीवानी पुत्र स्व० श्री दिनेश जीवानी
