

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ: नगर निगम ने चुनाव के आलोक मे हर वार्डों मे विशेष स्वच्छता का सप्ताहिक अभियान का शुभारंभ किया। नगर निगम ने प्रत्येक वार्ड मे इस अभियान की शुरुआत की। यह अभियान नियमित सामान्य सफाई व्यवस्था के अतिरिक्त दो घंटे का विशेष स्वच्छता का होगा।इस अभियान के साथ साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के विशेष प्रयास भी नगर निगम करेगा।
इसी क्रम मे विवेकानंदपुरी वार्ड महानगर मे भाउ राव देवरस चिकित्सालय चिकित्सालय महानगर मे जोन 3 के इस कार्यक्रम का प्रारंभ जितेन्द्र प्रताप सिंह सचिव महानगर विस्तार जनकल्याण समिति व जितेन्द्र गांधी क्षेत्रीय स्वच्छता अधिकारी की उपस्थिति मे प्रारम्भ हुआ। जितेन्द्र प्रताप सिंह सचिव महानगर विस्तार जनकल्याण समिति लखनऊ ने सभी को कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाए ज्ञापित करते हुए शत प्रतिशत मतदान की अपील की।