
सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, भंडारा और फल वितरण से गूंजा लखनऊ

दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ हुआ आयोजन
दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह का जन्मदिन राजधानी लखनऊ में धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के बीच बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। अवसर पर सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ, जहाँ मंत्रोच्चार के बीच उनके दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। शहर के विभिन्न हिस्सों में भंडारा और फल वितरण कार्यक्रम भी संपन्न हुए।
भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पश्चिम विधानसभा के बुद्धेश्वर स्थित राजकीय दृष्टिबाधित विद्यालय में बच्चों को भोजन कराकर और फल वितरित कर जन्मदिन का उत्सव मनाया। इस अवसर पर पश्चिम विधानसभा के उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और महामंत्री अभिषेक गुप्ता ने हनुमान सेतु मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया। कार्यक्रम के समापन पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी पहुँचे और श्री हनुमान जी महाराज की आरती कर नीरज सिंह के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।
व्यापारी समाज ने भी पूरे उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया। हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में व्यापारी नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने भंडारे का आयोजन किया, वहीं भाजपा नेता पंकज सक्सेना ने यज्ञ अनुष्ठान किया।
भाजपा महानगर मंत्री लखविंदर पाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं रणवीर सिंह कलसी, मनमोहन सिंह लाली, राजेंद्र सिंह दुआ, राजवंत सिंह बग्गा और कुलदीप सिंह सलूजा ने नाका गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में अरदास कर नीरज सिंह की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।