
डीजीपी ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर फहराया ‘पिंक फ्लैग’

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएं

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ, 23 नवंबर: उत्तर प्रदेश में आज पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर ‘पिंक फ्लैग’ फहराया। यह झंडा पुलिस सेवा और बलिदान का प्रतीक है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने देश की जनता से भय-मुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारे रणबांकुरे पुलिसकर्मी देश और प्रदेश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इनके रहते हमें किसी भी प्रकार का भय नहीं रखना चाहिए।” उन्होंने पुलिस सेवा में शहीद हुए जवानों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी को सदैव याद रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने पुलिस झंडा दिवस की सभी पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी ट्विटर के माध्यम से प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार और समस्त पुलिसकर्मियों को झंडा दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “पुलिस बल हमारे समाज का आधार है, जो सुरक्षा और सद्भावना का संदेश देता है। सभी पुलिसकर्मियों को झंडा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”
प्रदेश भर में पुलिस झंडा दिवस उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। यह दिवस पुलिस बल के पराक्रम, समर्पण और सेवा भावना को सम्मानित करने का प्रतीक है।