
दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के केसरबाग स्थित महानगर कार्यालय में नगर निगम में मनोनीत किए गए पार्षदों के सम्मान में एक भव्य एवं गरिमापूर्ण अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष Anand Dwivedi ने सभी नव-नामित पार्षदों से आत्मीय भेंट कर उन्हें नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ प्रदान कीं।
कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष ने रूपचंद अग्रवाल, संतोष सिंह बलखंडी, गणेश वर्मा, पुरुषोत्तम पुरी, मधुबाला त्रिपाठी, दीपू जायसवाल, अखिलेश गिरी, पंकज बोस, किशन पाल तथा नेहा सिंह को मिष्ठान्न खिलाकर उनका अभिनंदन किया तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह का वातावरण उत्साह, गौरव एवं संगठनात्मक एकात्मता से परिपूर्ण रहा।
अपने उद्बोधन में अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति और अधिक सुदृढ़ हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन पार्षदों का मनोनयन उनके दीर्घकालीन समर्पण, निष्ठा एवं सक्रिय जनसंपर्क को दृष्टिगत रखते हुए किया गया है। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे राष्ट्रसेवा के संकल्प, अनुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में विकास की नवधारा प्रवाहित करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि जन-जन की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर तत्परता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व का निर्वहन ही जनप्रतिनिधियों की वास्तविक पहचान है। आशा व्यक्त की गई कि सभी नामित पार्षद अपने कार्यक्षेत्र में जनसेवा के आदर्शों को साकार करते हुए नगर के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा संगठन के गौरव को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, मानवेंद्र सिंह, विनायक पांडे, अनुराग साहू एवं नम्रता श्रीनेत सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने संगठन की एकजुटता, अनुशासन एवं सेवा-भावना का सशक्त परिचय प्रस्तुत
