
दैनिक इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच आज शाम 5 बजे से युद्धविराम (सीजफायर) प्रभावी हो गया है। यह फैसला भारत ने अपनी शर्तों और रणनीतिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया है।
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के DGMO (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस) ने पहले बातचीत की पहल की, जिसके बाद भारतीय पक्ष ने स्थिति का गहन विश्लेषण कर यह निर्णय लिया।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, युद्धविराम का उद्देश्य सीमा पर शांति और स्थिरता सुनिश्चित करना है, लेकिन भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी उकसाव या संघर्षविराम उल्लंघन होने पर कड़ा जवाब दिया जाएगा।