महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने हरिहर प्रसाद नगर में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।कैंट क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने रामजी लाल सरदार पटेल नगर वार्ड के हरिहर प्रसाद नगर में 500 मीटर लंबे नाली एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। यह मार्ग मनीष श्रीवास्तव के मकान से संत शिरोमणि गुरुनानक वाटिका तक बनाया गया है।

यह सड़क रामजी लाल नगर वार्ड और गुरुनानक नगर वार्ड को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिससे दोनों वार्डों के नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस विकास कार्य के लिए कैंट के लोकप्रिय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि उनके अथक प्रयासों से कैंट क्षेत्र के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राकेश श्रीवास्तव, मान सिंह, महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन वैश्य, गिरीश मिश्रा सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

Share it via Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *