दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ। विगत् 25 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे पुष्प प्रदर्शनी के आयोजन हेतू महानगर विस्तार जनकल्याण समिति के सचिव जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सुषमा खर्कवाल महापौर लखनऊ से शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट मे विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए महापौर सुषमा खर्कवाल से पुष्प प्रदर्शनी 2025 के आयोजन हेतू आवाह्न करते हुए पत्र प्रदान किआ व कहा कि राजभवन की पुष्पप्रदर्शनी के एक सप्ताह पश्चात ई पार्क की पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन होता है।
नगर निगम इस अवसर को अपने वार्षिकोत्सव के रूप मे मनाते हुए एक खूबसूरत स्मारिका पुष्पांजलि भी प्रकाशित करता है।सचिव जितेन्द्र प्रताप सिंह ने पुरानी पुष्पांजलि स्मारिका की प्रति भी महापौर को भेंट की।सुषमा खर्कवाल महापौर ने अपनी पर्यावरण संरक्षण व जन जन मे पुष्प आकर्षण को रेखांकित करने के लिए पुष्प प्रदर्शनी के महत्व पर प्रकाश डाला। जितेन्द्र प्रताप सिंह महापौर को सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा सहित आभार व्यक्त किआ व शीघ्र नगर आयुक्त को भी विषय से अवगत कराने के लिए निर्णय किआ।