![](https://dainikindianews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220829-WA0000-1024x573.jpg)
उदयराज/दैनिक इंडिया न्यूज
आलमबाग | कानपुर रोड स्थित कृष्णा नगर क्षेत्र में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ दौरे के दौरान रविवार दोपहर पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी उर्फ गुड्डू त्रिपाठी के माता जी के निधन बाद आयोजित शांति पाठ कार्यक्रम में उपस्थित हो गुड्डू त्रिपाठी की दिवंगत माता श्यामा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान रक्षा मंत्री के राजनाथ सिंह के साथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं उनकी पत्नी नम्रता पाठक भी मौजूद रहीं। बता दें कि पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी की माता श्रीमती श्यामा देवी त्रिपाठी का निधन बीते 22 अगस्त को हुआ था।