अखण्ड भारत के संकल्प के साथ मनाया विद्यार्थियों ने उत्सव-जितेन्द्र प्रताप सिंह

लखनऊ, 14 अगस्त 2024 (दैनिक इंडिया न्यूज़)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की श्रद्धानंद नगर की विद्यार्थी शाखा ने ई पार्क, महानगर विस्तार में अत्यंत उत्साह के साथ भारत के विराट स्वरूप को पुनर्स्थापित करने के लिए एक भव्य और दिव्य आयोजन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अखण्ड भारत के निर्माण के लिए जन-जन को संकल्पित करना था।

भारत एक शांतिपूर्ण राष्ट्र है जो “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को चरितार्थ करता है। विधर्मियों ने भारत को कमजोर कर विभाजन करने का कार्य किया है। इस विघटन को समाप्त करने की दिशा में यह संघ की गरिमामय और अलौकिक पहल है।

कार्यक्रम में वृहद भारत की परिकल्पना को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। भारत माता की जयघोष के साथ उपस्थित राष्ट्र समर्पित विद्यार्थियों ने विघटित भारत को पुनर्गठित कर वृहद भारत की परिकल्पना को साकार करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की समाप्ति के अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए इस संकल्प का समर्थन किया और इस सराहनीय प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share it via Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *