
दैनिक इंडिया न्यूज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आज प्रात: सात बजे 1090 चौराहे से अटल दौड़ का प्रारम्भ श्री ब्रजेश पाठक उप मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व उनकी पत्नी श्रीमती नम्रता पाठक ने झंडा दिखा कर रवाना की।बड़ी संख्या मे युवकों/युवतियों के साथ श्री मुकेश शर्मा विधान परिषद सदस्य, श्री जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारती न्यासअवधप्रान्त,श्री अनुराग मिश्रा अध्यक्ष गौ सेवा,अवधप्रांत,श्री पवन धवन सीए सहित बड़ी संख्या मे लखनऊ नगर के वरिष्ठ जनों व राम स्वरूप कालेज के बच्चों विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सदस्यों सहित दौड़ मे भाग लेकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई मेमोरियल फाउण्डेशन के माध्यम से स्मरण कर दिखाए मार्ग पर अग्रसर होने को संकल्पित हुए। तेज बारिश मे सभी दौड़ते हुए हजरतगंज चौराहे तक पहुंचे। प्रथम दस महिला व दस पुरूष धावकों को 16 अगस्त 2022 को समापन समारोह मे पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस सुअवसर पर सबसे छोटी धाविका को श्री जे पी सिंह जी ने सम्मान पट्टिका पहना कर अलंकृत किया। दौड़ के समापन अवसर पर श्री अनुराग मिश्रा,डा बी एन सिंह व श्री जे पी सिंह ने अटल जी स्मरण कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।


