
दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ ।उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक उप मुख्य मंत्री से पूर्व निर्धारित समयानुसार जितेन्द्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन महासंघ से शिष्टाचार भेंट सम्पन्न हुई। उन्होंने ब्रजेश पाठक के द्वारा समाज व प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ व निरोगी रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करने के साथ साथ चिकित्सासंस्थानों की गुणवत्तापूर्ण उच्चीकरण के लिए आभार व्यक्त किया।

ब्रजेश पाठक के जनता दरबार मे प्रदेश के विभिन्न अंचलों से पधारे आमजनों की व्यक्तिगत कष्टों व शिकायतों के निवारण हेतू तत्काल सम्बंधित को निर्देशित कर सहायता करने को रेखांकित करते हुए साधुवाद ज्ञापित किआ। राजधानी के प्रमुख चिकित्सालयों तथा स्वास्थ्य संस्थान मे आधुनिक तकनीक तथा जाँच-पड़ताल उपकरणों की विशेष रूप स्थापित, संचालित किए जाने के लिए राष्ट्रीय सनातन महासंघ की तरफ से भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कुछ समाजिक विषयों के लिए निवेदन किया जिसका संज्ञान ग्रहण कर सकारात्मक सुझाव व निर्णय प्रदान किए। जितेन्द्र प्रताप सिंह ने भेंट के लिए समय दिए जाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किआ।