
दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रान्त के अध्यक्ष जेपी सिंह ने बहुआयामी और नवाचारिक तकनीक से सुसज्जित वर्तमान विधान सभा को आलोकित करने वाले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट की। जेपी सिंह ने सतीश महाना की तारीफ करते हुए कहा कि विधान सभा को नवीनीकृत और उच्चतम तकनीक के साथ सुसज्जित करके विभिन्न विशेष सत्रों को आयोजित किया है, जिससे सभी सदस्यों को अधिक सहभागिता का मौका मिलेगा। उन्होंने सामंजस्य और समन्वय से विधान सभा का संचालन करके पक्ष और विपक्ष को समान अवसर प्रदान करने वाले संसदीय निर्णयों को सफलता की नई पहचान दिलाई है।
सतीश महाना ने विशेष महिला सत्र और विधान सभा के प्रारंभिक छः माह को आलोकित करती पुस्तक विशेषांक “जे पी सिंह” को भेंट करके उन्हें सम्मानित किया। जेपी सिंह ने शिष्टाचार भेंट के लिए अंतर्मन पटल से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।