






दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। महात्मा गांधी जी जन्मदिन के अवसर पर सम्पूर्ण राष्ट्र मे स्वच्छ भारत मिशन की सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज दिनांक 1 अक्टूबर 2023 को एक सफाई अभियान का कार्यक्रम पूर्व मंडल 3 के अन्तर्गत विवेकानंद पुरी वार्ड स्थित मास्टर चौराहा निकट फातिमा अस्पताल पर प्रातः 8:00 बजे आहूत किया गया है। इसी क्रम मे महानगर विस्तार जनकल्याण समिति द्वारा पद्म श्री एस सी राय पार्क (ई पार्क, महानगरविस्तार)लखनऊ मे जे पी सिंह सचिव के नेतृत्व मे आहूत हुआ।बड़ी संख्या मै जनसहयोग से पार्क की विस्तृत सफाई व सौन्दर्यीकरण का कार्य किया गया। ई पार्क के सफाई अभियान पश्चात समस्त सहभागी मास्टर चौराहा निकट फातिमा अस्पताल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री आदरणीय श्री शिवभूषण सिंह जी उपस्थिति मे सभी सम्मानित नगर एवं मंडल के सभी पदाधिकारी,पाषर्द,सेक्टर संयोजक,महानगर विस्तार जनकल्याण समिति के पदाधिकारीगण, सदस्य ,बूथ अध्यक्ष, एवं वार्ड के वरिष्ठ जन एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान पखवाड़ा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ सभी को हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार।
आयोजन को सफल बनाने मे नगर निगम के कर्मचारीगणों , विवेकानंद पुरी वार्ड की सभासद नूपुर शंखधर, जेपी सिंह सचिव महानगर जनकल्याण समिति , सुनील शांखधर मंडल महामंत्री तथा सक्रिय नागरिक रवींद्र काचरू,गिरीश जोशी,संजीव पाण्डेय, शरद श्रीवास्तव, अर्चना सक्सेना ,किरन सिंह, सविता सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।