पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू, यात्रियों को मिलेगी हाईस्पीड सुविधा

दैनिक इंडिया न्यूज़, वाराणसी।
रेलवे प्रशासन ने पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र के मध्य एक जोड़ी नई वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 22 जून 2025 से शुरू किया जा रहा है। इस नई हाईस्पीड ट्रेन का उद्घाटन समारोह 20 जून 2025 को पाटलिपुत्र स्टेशन पर आयोजित होगा। उद्घाटन अवसर पर 03210 पाटलिपुत्र-गोरखपुर उद्घाटन विशेष गाड़ी पाटलिपुत्र से 11:50 बजे प्रस्थान करेगी।

उद्घाटन विशेष गाड़ी का समय

उद्घाटन गाड़ी 03210 पाटलिपुत्र से 11:50 बजे रवाना होकर हाजीपुर (12:35), मुजफ्फरपुर (13:45), बापूधाम मोतिहारी (15:25), सगौली (15:45), बेतिया (16:25), नरकटियागंज (17:15), बगहा (18:15), कप्तानगंज (20:15) होते हुए 21:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

नियमित सेवा की समय सारणी

26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस

गोरखपुर प्रस्थान: 05:40

कप्तानगंज: 06:26

बगहा: 07:32

नरकटियागंज: 08:05

बेतिया: 08:37

सगौली: 08:52

बापूधाम मोतिहारी: 09:10

मुजफ्फरपुर: 10:55

हाजीपुर: 11:42

पाटलिपुत्र आगमन: 12:45

26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

पाटलिपुत्र प्रस्थान: 15:30

हाजीपुर: 16:10

मुजफ्फरपुर: 17:05

बापूधाम मोतिहारी: 18:25

सगौली: 18:45

बेतिया: 19:02

नरकटियागंज: 19:35

बगहा: 20:04

कप्तानगंज: 21:40

गोरखपुर आगमन: 22:30

विशेषताएं

यह वंदे भारत एक्सप्रेस 8 आधुनिक कोचों के साथ सप्ताह में 6 दिन (शनिवार को छोड़कर) संचालित होगी। यात्रियों को न सिर्फ तेज रफ्तार सेवा मिलेगी, बल्कि सुविधा और समयबद्धता की गारंटी भी दी जा रही है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह नई सेवा बिहार और पूर्वांचल को सीधे जोड़ने के साथ व्यापारिक और पर्यटन गतिविधियों को भी रफ्तार देगी। इस रूट पर वंदे भारत का संचालन क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Share it via Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *