
देशवासियों के स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए प्रभु श्रीराम से की प्रार्थना

GST दरों में कमी को जनकल्याणकारी निर्णय बताते हुए सरकार की सराहना
दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।आज नवरात्रि के प्रथम दिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं अर्पित कीं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से सभी के स्वस्थ, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा GST दरों में कमी लाने के निर्णय की सराहना करते हुए सिंह ने कहा कि यह कदम सीधे जनता के हित में है। उन्होंने बताया कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि आम लोग किसी भी तरह की ठगी का शिकार न हों, इसलिए मंत्रियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को बाजारों में जाकर लोगों को जागरूक करने का दायित्व सौंपा गया है।
सिंह ने कहा कि यह गर्व की बात है कि जहां पहले कहा जाता था कि मंत्री और नेता जमीन पर नहीं उतरते, वहीं आज डबल इंजन की सरकार में उपमुख्यमंत्रियों से लेकर वित्त मंत्री तक को सीधे आम जनता से संवाद करते और GST संबंधी राहत के बारे में जानकारी देते देखना हर्ष का विषय है।
मीडिया से वार्ता के दौरान जितेंद्र प्रताप सिंह ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, नीरज सिंह, आनंद द्विवेदी सहित सभी भाजपा प्रदेश प्रतिनिधियों को प्रणाम एवं अभिनंदन अर्पित किया।