
दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची को सशक्त, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से घर-घर जाकर फ़ॉर्म-6 भरवाने का अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। इस अभियान के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह के नेतृत्व में गोमतीनगर, वार्ड संख्या 37 के अंतर्गत बूथ संख्या 226, 227, 228, 229 एवं 230 पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान पात्र नागरिकों को फ़ॉर्म-6 उपलब्ध कराए गए तथा नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।
इस अभियान में पार्षद श्री कौशल किशोर पांडेय, SIR संयोजक श्री विजय भुर्जी, मंडल अध्यक्ष श्री एस.पी. कंचन एवं श्री ओम प्रकाश तिवारी की सक्रिय उपस्थिति रही।

वहीं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजाजीपुरम वार्ड के बूथ संख्या 412 तथा सआदगंज वार्ड के बूथ संख्या 343 पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा SIR अभियान के तहत घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया और नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया।
पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पेपरमिल वार्ड के बूथ संख्या 358 एवं 360 तथा राजीव गांधी वार्ड के बूथ संख्या 315 एवं 366 पर कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से संपर्क कर फ़ॉर्म-6 भरवाए और नए मतदाताओं को सूची में जोड़ने का कार्य किया।
इसी प्रकार उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जानकीपुरम में वार्ड प्रथम एवं वार्ड द्वितीय के अंतर्गत बूथ संख्या 408, 413, 417 एवं 423 पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान नागरिकों को फ़ॉर्म-6 वितरित कर भरे हुए फ़ॉर्म समय से जमा कराने तथा मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने की अपील की गई।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि घर-घर पहुँचकर नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ना लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे SIR अभियान में सक्रिय सहभागिता कर अपने मताधिकार को सुनिश्चित करें।
