यात्री की सूझबूझ और 112 की तत्परता से टली बड़ी परेशानी

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ।लक्ष्मी होलीडे की स्लीपर बस (नं. AR20B 7009) से दिल्ली से लखनऊ जा रहे एक यात्री को उस समय भारी असुविधा का सामना करना पड़ा, जब बस में बाथरूम की सुविधा होने का दावा गलत निकला। यात्रा के दौरान जब यात्री को अचानक पेट दर्द की समस्या हुई, तो उसने कई बार ड्राइवर और कंडक्टर से बस रोकने का अनुरोध किया, लेकिन कथित तौर पर चालक दल ने अनदेखी की। यहां तक कि कस्टमर केयर से संपर्क करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

स्थिति बिगड़ती देख यात्री ने डायल 112 पर कॉल किया। महज 1–2 मिनट के भीतर PRV UAO 7729 की टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए बस को रुकवाया, जिससे यात्री को राहत मिल सकी। इस मानवीय और तेज़ प्रतिक्रिया के लिए यात्री ने 112 सेवा और PRV टीम का आभार जताया।

साथ ही, उसने प्रशासन से मांग की कि ऐसी बसों पर सख्त कार्रवाई हो, जो सुविधाओं के नाम पर यात्रियों को गुमराह करती हैं, तथा इनके संचालन के लिए स्पष्ट गाइडलाइन तय की जाए।

Share it via Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *