

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ।श्रद्धानंद नगर मे आज महादेव बस्ती द्वारा अक्षत कलश शोभायात्रा का स्वागत जितेन्द्र प्रताप सिंह सचिव महानगर विस्तार जनकल्याण समिति लखनऊ ने उल्लास पूर्ण वातावरण मे ई पार्क महानगर विस्तार मे किया।इस अवसर पर महानगर, चांदगंज के निवासियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने धूमधाम से सीताराम की प्रतिमूर्ति संग अक्षत कलश का विधिवत पूजन अर्चन कर 1 जनवरी 2024 से जन जन तक अक्षत,रामलला के चित्र सहित अयोध्या मे रामलला के दर्शन हेतू आमंत्रण प्रदान करने के लिए घर घर जाने के लिए संकल्पित हुए। इसी क्रम मे अयोध्या मे नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री ने सम्पूर्ण राष्ट्र को भगवान राम के दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण करने का आवाह्न करते हुए कहा कि सनातन धर्म राष्ट्र के कण कण मे व जन जन के अंतर्मन मे विराज रहा हैं। उन्होंने राष्ट्र को दो अमृतभारत व छः वन्देभारत रेलों सहित महर्षि वाल्मीकि विमान पत्तन का लोकार्पण करते हुए भगवान श्रीराम को समर्पित भाव से 22 जनवरी 2024 को दीप प्रज्वलित कर घर घर प्रकाश उत्सव कर मानव कल्याण के लिए प्रार्थना कर भजन पूजन का आवाह्न किया। इस सुअवसर पर जे पी सिंह ने भोग प्रसाद अर्पित कर उपस्थित समस्त राम भक्तों मे वितरित किआ।