

लखनऊ। संस्कृत भारती न्यास अवध प्रांत के अध्यक्ष जेपी सिंह ने दैनिक इंडिया न्यूज़ संवाददाता से अक्षत वितरण की जानकारी देते हुए कहा रामलला विराजमान के शुभावसर पर सम्पूर्ण राष्ट्र जै जै सिया राम ध्वनि से गुंजायमान हो रहा है। इस क्रम मे अवधपुरी का जन जन उत्साह से ओत-प्रोत हो रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्व भाग के श्रद्धानंद नगर की महादेव शाखा ने 1जनवरी 2024 से विभिन्न टोली निर्मित कर घर घर अक्षत वितरण करते हुए समस्त राम भक्तों को राम मंदिर दर्शन हेतू आमंत्रण पत्र प्रदान कर 22 जनवरी 2024 को अपने अपने गृह पर भजन पूजन सहित नगर में दीपोत्सव का आवाह्न किया। सभी राम भक्तों ने अक्षत को ससम्मान ग्रहण करते हुए 22 जनवरी 2024 को दीपावली की भांति रामज्योति से अवधपुरी मे प्रकाशोत्सव मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हर आयुवर्ग, धर्म जाति से इतर भारत राष्ट्र के समस्त नागरिक अति उत्साह से भागीदारी करने के लिए लालायित दिखे। रामलला विराजमान नव निर्मित मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा की सजीव दृश्य के लिए नगर मे विभिन्न स्थानों,मंदिरों तथा सार्वजनिक स्थलों पर आयोजन आहूत किए जा रहे हैं।