

दैनिक इंडिया न्यूज़ बिजनौर मनोज टंडन
: आज दिनांक 24 नवंबर 2022 को गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर दिव्य सेवा संस्थान ने गरीब, असहाय , बेघर, वरिष्ठ वृद्ध और विकलांगों को हिंदू इंटर कॉलेज नगीना में कंबल वितरण का कार्यक्रम किया। दिव्य सेवा संस्थान नगीना के द्वारा 250 लोगों को कंबल वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी नगीना श्री शैलेंद्र सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभ सूचित जी रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक सतीश गौतम जी, नगीना नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन प्रभात चंद गुप्ता जी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान जी, अरविंद गहलोत जी, कृष्ण बलदेव सिंह संजय शर्मा सचिन शर्मा जी, दिव्य सेवा संस्थान की अध्यक्षा राधिका शर्मा जी, कोषाध्यक्ष विमला शर्मा जी, रचित कुमार, अतुल अंदाज़ ,सुगम प्रधान जी, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष इंदु ठुकराल जी, दीपा कालरा जी, आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आलमगीर काजमी जी ने किया।