प्रदेश का विकास-पर्यटन,ब्रह्मोस, औद्योगिकीकरण, वैकल्पिक उर्जा तथा अध्यात्मिक विस्तार- नवसृजन का आधार है ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी – जे पी सिंह

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे 10.25 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं की भूमि पूजन कार्यक्रम अत्यंत उल्लास पूर्ण वातावरण मे नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के करकमलों तथा राजनाथ सिंह रक्षामंत्री की गरिमामय उपस्थित मे योगी आदित्यनाथ, मानवेंद्र सिंह सभापति,विधानपरिषद, सतीश महाना अध्यक्ष विधानसभा,नंदगोपाल नंदी,औद्योगिक विकास मंत्री,ब्रजेश पाठक,केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्य मंत्री,स्वतंत्र देव सिंह दयाशंकर सिंह ,जतिन प्रसाद, आशीष पटेल,नितिन अग्रवाल मंत्रीगणों, जे पी सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन महासंघ वरिष्ठ समाजसेवक के सानिध्य मे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे विधायक, विधानपरिषद सदस्य, मुख्य सचिव, प्रशासनिक अधिकारीगण, वरिष्ठ औद्योगपति,व्यापारिक संगठन इस अवसर के साक्षी हुए। प्रदेश एक नई उंचाई की तरफ अग्रसर होकर एक ट्रिलियन की अर्थ व्यवस्था बनने को तत्पर है। इस क्रम मे नंदगोपाल नंदी ने समस्त उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए प्रदेश मे औद्योगिक क्रांति पर प्रकाश डाला।राजनाथ सिंह रक्षामंत्री भारत सरकार व लखनऊ के सांसद होने के प्रकाश मे नरेन्द्र मोदी,प्रधानमंत्री का स्वागत अभिनन्दन करते हुए योगी आदित्यनाथ के सकारात्मक सफल प्रयासों के लिए प्रशंसा करते हुए शुभकामनाए प्रेषित की। उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण तथा विकास की गति को प्रदर्शित करने के लघु चलचित्र को पटल पर प्रस्तुत किया। नरेन्द्र मोदी ने रिमोट द्वारा विधिवत कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन मे मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ की प्रशंसा करते हुए उत्तर प्रदेश को राष्ट्र के पाँच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के लक्ष्य प्राप्त करने मे महत्वपूर्ण निर्णयाक एक ट्रिलियन के लक्ष्य की सराहना करते हुए कहा कि यह ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह उसमे पवित्र आहुति है। उन्होंने किसानों के प्रति आभार प्रकट कर चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर अपने भावों से सभा को आलोकित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन को विस्तार देते हुए कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि गांधी परिवार तो भारत रत्न पर अपने परिवार का ही हक माना हुआ था। उन्होंने उत्तर प्रदेश को निवेश के लिए सुरक्षित व सर्वोत्तम स्थान बताते हुए सभी औद्योगपतियों को आमंत्रित कर विकास मे सहभागी होने के लिए आभार व्यक्त किआ।

Share it via Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *