
हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ हाई कोर्ट अवध बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष आनंद मणि त्रिपाठी ने संत रविदास जयन्ती के पवन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना सन्देश में श्री त्रिपाठी ने कहा कि संत रविदास जी के विचारों का विस्तार असीम है। हमारा सौभाग्य है कि संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धन उत्तर प्रदेश स्थित प्राचीनतम पौराणिक और सांस्कृतिक नगरी काशी में है। संत रविदास जी ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक किया। वे समता और सदाचार को अत्यन्त महत्व देते थे। उन्होंने अपने कथन ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ के माध्यम से आंतरिक पवित्रता और निर्मलता पर बल दिया। संत रविदास जी ने अपनी रचनाओं में लोक-वाणी का अद्भुत प्रयोग किया, जिसका जनमानस पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। उनकी रचनाएं हमारे साहित्य की अनमोल धरोहर हैं।