अयोध्या के राजा विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन

राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने जताया गहरा दुख

दैनिक इंडिया न्यूज़, अयोध्या। अयोध्या में गहरा शोक का माहौल है। अयोध्या के राजा विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र का बीती रात 11 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों, राजपरिवार के करीबी और शुभचिंतकों का आना-जाना राजमहल में शुरू हो गया।

राजा विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र अयोध्या के सामाजिक व धार्मिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। वे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य भी रहे और लंबे समय तक अयोध्या की धार्मिक परंपराओं और जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे।

उनके निधन पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा— “यह हमारे लिए अमूल्य क्षति है। राजा विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र का योगदान सनातन संस्कृति और अयोध्या की गौरवशाली परंपरा को सदैव स्मरणीय बनाए रखेगा।”

Share it via Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *