आदर्श व्यापारी एसोसिएशन मुंशी पुलिया इकाई के अध्यक्ष बने अविनाश जायसवाल

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक एआईटी इंस्टीट्यूट, मुंशी पुलिया चौराहा पर संपन्न हुई, जिसमें संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों की उपस्थिति में नई नियुक्तियों पर निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्रदेश विधि सलाहकार एडवोकेट सुनिधि चौधरी और मंडल अध्यक्ष राजकुमार रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक के दौरान, प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी की संस्तुति और उपस्थित पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से इंदिरा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने अविनाश जायसवाल को मुंशी पुलिया इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर संगठन की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा, व्यापारियों के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से 51 व्यापारी एवं पदाधिकारी बंधुओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान, व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई और संगठन की आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी हर्ष बंसल, ट्रांस गोमती अध्यक्ष शीलू जायसवाल, इंदिरा नगर संरक्षक अनुज चौधरी और प्रीतम गुप्ता, विधि सलाहकार एडवोकेट सतेंद्र मिश्रा, सचिव सुनील रावत, शरद मेहरोत्रा, उप सचिव आशुतोष अवधवाल, सितांशु सोनकर, अरुण मिश्रा, उप प्रचार मंत्री पुष्पेंदु रुद्र प्रधान, अक्षत कुमार, विकास जायसवाल और प्रिया सहित सैकड़ों व्यापारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।

Share it via Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *