
विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति, प्रबुद्धजनों ने देशहित में विचार साझा किए
दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, 2 जून। भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रहितकारी अभियान ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के जनजागरण कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज मंडल 4, सेक्टर 13, इंदिरा नगर में एक प्रभावशाली दीवार लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजक ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की प्रदेश समन्वयक एडवोकेट सुमिता तिवारी रहीं।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्वी विधानसभा के विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” न केवल संसाधनों की बचत करेगा, बल्कि लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाते हुए विकास कार्यों में निरंतरता लाएगा।
इस अवसर पर इंदिरा नगर वार्ड की पार्षद पूजा जैसवानी, मंडल अध्यक्ष सुमित खन्ना, सेक्टर 13 समिति अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन, कायस्थ समाज के जिला अध्यक्ष प्रदीप कांत सिंहा, पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभु नाथ सिंह तथा सेक्टर 12 समिति अध्यक्ष सुभाष शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने इस अभियान को देशहित में अत्यंत आवश्यक बताते हुए विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव के नेतृत्व व सरकार की दूरदर्शी सोच की सराहना की।