
दैनिक इंडिया न्यूज़,गोरखपुर।गोरखनाथ मंदिर परिसर रविवार को फिर गवाह बना जनता की उम्मीदों और सरकार की जवाबदेही का। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे, जहां सैकड़ों लोग अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए।
“फरियादी निराश न लौटे” – CM योगी

मुख्यमंत्री ने हर एक शिकायत ध्यान से सुनी और तुरंत अधिकारियों को समाधान करने के आदेश दिए। उन्होंने साफ कहा – “कोई भी फरियादी खाली हाथ न लौटे। हर शिकायत का पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण होना चाहिए।”
जमीन से लेकर इलाज तक – हर समस्या पर निर्देश
जनता दर्शन में सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन-जायदाद विवाद, इलाज, रोजगार, आवास और पुलिस से जुड़ी रहीं। गरीब और मरीजों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से तत्काल मदद दिलाने का भरोसा दिया।
जनता दर्शन बना न्याय का दरवाज़ा
योगी ने कहा – “जनता ही लोकतंत्र की असली ताकत है। उनकी समस्याओं का समाधान करना ही सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जब जनता को सहज और त्वरित न्याय मिलेगा, तभी नीतियों का सही लाभ मिलेगा।”
सख्त संदेश अधिकारियों को
सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से दौड़ाया न जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गोरखपुर और आसपास से पहुंचे सैकड़ों लोग
गोरखपुर समेत कई जिलों से आए सैकड़ों लोग जनता दर्शन में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी से सीधे संवाद किया और भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार हमेशा जनता की समस्याओं के साथ खड़ी है।