
दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष एवं संस्कृत भारती के क्षेत्र संपर्क प्रमुख श्रद्धेय जितेंद्र प्रताप सिंह को जन्मदिवस की हार्दिक, मंगलमय एवं गौरवपूर्ण शुभकामनाएँ। आपका व्यक्तित्व केवल संगठन का नेतृत्व नहीं करता, अपितु वह संस्कार, समर्पण और सनातन चेतना की ज्योति को जन-जन तक प्रज्वलित करता है।
आपके मार्गदर्शन में जो प्रेरणा, आत्मीयता और स्नेह हमें प्राप्त होता है, वह निस्संदेह अमूल्य निधि है। उसे शब्दों में व्यक्त करना उतना ही दुष्कर है, जितना आकाश की व्यापकता को मापना। आपके चिंतन की गाम्भीर्य और कर्म की सात्त्विकता ने असंख्य कार्यकर्ताओं को लोकसेवा और राष्ट्रधर्म के पथ पर अग्रसर किया है।
आप ऐसे समाजनायक हैं, जिनकी प्रत्येक पहल में अपेक्षारहित सेवा और निष्काम कर्म का भाव दृष्टिगोचर होता है। वर्तमान समय में जहाँ व्यक्तिपरक स्वार्थ प्रबल दिखाई देते हैं, वहाँ आपका त्याग, संयम और समर्पण विशिष्ट आदर्श के रूप में प्रतिष्ठित है। आप न केवल संगठन को दिशा देते हैं, बल्कि समाज को सजग, संस्कारित और संगठित बनाने का सतत पुरुषार्थ भी करते हैं।
दैनिक इंडिया न्यूज़ के प्रधान संपादक हरेंद्र कुमार सिंह ने आपके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अखंड ऊर्जा की कामना की है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप इसी प्रकार सनातन संस्कृति, राष्ट्रसेवा और समाजोत्थान के महायज्ञ में अपने तेजस्वी नेतृत्व से नई ऊँचाइयों का स्पर्श करते रहें।
आपका जीवन प्रेरणा का प्रकाशस्तंभ बना रहे, और आपके संकल्पों की दिव्यता समाज के प्रत्येक हृदय में आशा और आत्मविश्वास का संचार करती रहे—इसी मंगलकामना के साथ जन्मदिवस की पुनः अनंत
