
दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। शंकरपुरवा वार्ड तृतीय में शनिवार को आयोजित भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में राष्ट्रवाद की जबरदस्त लहर देखने को मिली। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भारी संख्या में भाग लिया और तिरंगा लहराकर देशभक्ति का प्रदर्शन किया। यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और पार्षद उमेश आंवल ने किया। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “तुमने धर्म पूछ के मारा है, अब हम घर में घुस के मारेंगे” जैसे नारे गूंजते रहे।

यह तिरंगा यात्रा पाकिस्तान की उन नापाक हरकतों के खिलाफ जनआक्रोश का प्रतीक बन गई जिसमें धर्म के नाम पर निर्दोष भारतीयों को निशाना बनाया गया। नरेंद्र सिंह देवड़ी ने कहा, “पाकिस्तान की आतंकवादी मानसिकता को अब भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। यह नया भारत है जो जवाब देने में संकोच नहीं करता – वह भी दुश्मन के घर में घुसकर।”

वहीं पार्षद उमेश सनवाल ने कहा, “हमारे देशवासियों को मारने वालों को अब सबक सिखाया जाएगा। धर्म पूछ कर गोली चलाने वालों को अब भारत का जवान और जनता दोनों करारा जवाब देंगे।”
यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का उत्साह देखने लायक था। लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत की एकता और शक्ति का परिचय दिया। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर इस राष्ट्रवादी यात्रा का स्वागत किया।
यह यात्रा न केवल शंकरपुरवा में बल्कि पूरे लखनऊ और देशभर में राष्ट्रवादी चेतना को एक नई ऊर्जा देने वाली साबित हो रही है। सोशल मीडिया पर भी इस यात्रा के नारे वायरल हो चुके हैं और “घुस के मारेंगे” जैसे नारे राष्ट्रीय जनभावना का प्रतीक बनते जा रहे हैं।