
दैनिक इंडिया न्यूज़, विशेष संवाददाता नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान विधान परिषद सदस्य श्री मुकेश शर्मा को आज उनके जन्मदिन पर बड़ी संख्या में शुभकामनाएँ प्राप्त हुईं। इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष एवं संस्कृत भारतीय न्यास के प्रांत अध्यक्ष श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने विशेष रूप से बधाई देते हुए उनके दीर्घ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुकेश शर्मा का राजनीतिक एवं संगठनात्मक जीवन सदैव अनुकरणीय रहा है। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष के रूप में उनके नेतृत्व ने संगठन को नई दिशा दी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। विधान परिषद सदस्य के रूप में भी वे निरंतर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मुकेश शर्मा का कार्यकर्त्ता-आधारित नेतृत्व, संघर्षशीलता और सरल स्वभाव ही उन्हें समाज में विशेष पहचान दिलाता है। उनके प्रयासों से संगठन में मजबूती आई और विभिन्न वर्गों के बीच एकता एवं सहयोग की भावना सुदृढ़ हुई।
राष्ट्रीय सनातन महासंघ और संस्कृत भारतीय न्यास से जुड़े पदाधिकारियों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और विश्वास व्यक्त किया कि श्री शर्मा के अनुभव व मार्गदर्शन से समाज और संगठन दोनों को निरंतर लाभ मिलता रहेगा।
शुभकामनाएँ देते हुए सभी ने प्रार्थना की कि ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सतत ऊर्जा प्रदान करें ताकि वे समाज और संगठन की सेवा में और अधिक सक्रिय रह सकें।