
दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी, कारागार प्रशासन से लेकर विभिन्न परिक्षेत्रों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। शासन ने सभी अधिकारियों को बिना कार्यभार उपभोग काल लिए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं –
- तरुण गाबा (IPS-RR-2001) —
पुलिस आयुक्त प्रयागराज से स्थानांतरित कर लखनऊ परिक्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किए गए। - आशुतोष कुमार (IPS-RR-2001) —
पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ पद पर यथावत बनाए गए। पूर्व में किया गया लखनऊ परिक्षेत्र स्थानांतरण निरस्त किया गया। - उपेन्द्र कुमार अग्रवाल (IPS-RR-2005) —
सुरक्षा मुख्यालय से स्थानांतरित कर प्रयागराज में पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई। - जोगेन्द्र कुमार (IPS-RR-2007) —
अपर पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट से स्थानांतरित कर कानपुर परिक्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए। - हरीश चन्द्र (IPS-RR-2010) —
अपर पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट से स्थानांतरित कर पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई। - संजीव त्यागी (IPS-RR-2010) —
अपर पुलिस आयुक्त आगरा कमिश्नरेट से स्थानांतरित कर पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट बनाए गए। - प्रदीप गुप्ता (IPS-SPS-2010) —
पुलिस उपमहानिरीक्षक दूरसंचार लखनऊ से स्थानांतरित कर पुलिस उपमहानिरीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार, लखनऊ बनाए गए। - हेमन्त कुटियाल (IPS-RR-2011) —
एसएसएफ के साथ कारागार प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार समाप्त कर अब उन्हें स्थायी रूप से पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसएसएफ लखनऊ नियुक्त किया गया। - राम बदन सिंह (IPS-SPS-2011) —
पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर से स्थानांतरित कर अपर पुलिस आयुक्त, आगरा कमिश्नरेट बनाए गए। - रमेश प्रसाद गुप्ता (IPS-SPS-2014) —
पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक्स लखनऊ से स्थानांतरित कर सेनानायक, 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद नियुक्त किए गए। - अमित कुमार-॥ (IPS-RR-2015) —
सेनानायक, 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से स्थानांतरित कर सेनानायक, 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ नियुक्त किए गए।