
दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ ।राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने महाकुंभ 2025 और विभिन्न सामाजिक विषयों पर लखनऊ की लोकप्रिय महापौर सुषमा खर्कवाल से भेंट की। कुंभ जैसे महापर्व के आयोजन की तैयारी और सनातन संस्कृति के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए, जितेन्द्र प्रताप सिंह ने उन्हें आगामी 22 जनवरी 2025 को लखनऊ को राममय बनाने में सहभागी होने के लिए धन्यवाद दिया।

महाकुंभ 2025, सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रचार का प्रतीक है। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक चेतना को जागृत करेगा बल्कि सामाजिक समरसता और धर्म के प्रति लोक दायित्वबोध को भी मजबूत करेगा। इस संदर्भ में, महापौर खर्कवाल ने स्थलीय समस्याओं के समाधान और सनातन के संवर्धन हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।
भेंट के दौरान सनातन धर्म के मूल्यों, सामाजिक सौहार्द, और सांस्कृतिक उत्थान पर विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महापौर के सनातन अनुराग और दायित्वबोध की प्रशंसा करते हुए इस ऐतिहासिक अवसर को अद्वितीय बनाने के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।