

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ, 13 मार्च 2025 – राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रांत जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज माननीय राज्यपाल के आवास पर पहुंचकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस शुभ अवसर पर उन्होंने राज्यपाल के साथ सौहार्दपूर्ण चर्चा की और सनातन संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन पर विचार-विमर्श किया।
जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है और समाज को एकजुट करने का कार्य करता है। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, शांति और समृद्धि लेकर आए।
राज्यपाल ने भी जितेंद्र प्रताप सिंह व उनकी संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और होली के इस उल्लासमय पर्व पर समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। संगठन की ओर से होली के अवसर पर समाज में एकता और संस्कारों के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया गया।