लखनऊ पूर्वी विधानसभा में व्यापारी सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आज आयोजित व्यापारी सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और लखनऊ पूर्वी विधानसभा विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने जीएसटी दरों में कमी से हुए लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए जीएसटी दरों में कटौती का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे छोटे व्यापारियों को करों के बोझ से राहत मिली है और आम जनता को आवश्यक वस्तुएं पहले से अधिक सुलभ दरों पर उपलब्ध हो रही हैं।”

विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि “यह सम्मेलन व्यापारियों को एक मंच पर लाने और उनके विचारों व समस्याओं को साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। हम सब मिलकर व्यापारी समाज की समृद्धि और विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। ऐसे आयोजन निश्चित रूप से व्यापारी वर्ग एवं उपभोक्ताओं दोनों को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे।”

विधायक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारियों, अतिथियों और पार्टी पदाधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, राकेश सिंह, घनश्याम अग्रवाल, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभिषेक खरे, आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, जीएसटी डिप्टी कमिश्नर भूपेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, चार्टर्ड अकाउंटेंट पवन धवन, व्यापारी नेता शेखर कुमार, मंडल अध्यक्षगण, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Share it via Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *