

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान के तहत संयुक्त अस्पताल, चंदर नगर आलमबाग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान दोनों नेताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भेंट कर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नीरज सिंह ने महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का लाभ अवश्य लें। नीरज सिंह ने कहा, “यदि नारी सशक्त होगी तो परिवार सशक्त होगा, और जब परिवार सशक्त होगा तो राष्ट्र निश्चित रूप से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।”

कार्यक्रम के बाद नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में व्यापारियों और उपभोक्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी और उनकी राय भी जानी।
भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के साथ राजन वर्मा, मान सिंह, हरशरण लाल गुप्ता, अरविन्द त्रिपाठी, सुधीर मिश्र, श्रवण नायक और सुनील बाजपेई सहित अनेक सम्मानित जन उपस्थित रहे।