

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ।जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रान्त के निवास भी गए। जे पी सिंह ने श्रद्धा पूर्वक स्वामी अवधेशानन्द प्रपन्नाचार्य का स्वागत अभिनन्दन वंदन नमन करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।समाज- धर्म व राष्ट्र के विषय मे गहन चिंतन मनन व भावों से उपस्थित समस्त सुधीजनों को लाभान्वित करते हुए बताया कि 550 सालों के संघर्ष उपरांत इस गौरवशाली क्षणों का साक्षी होने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।अवधपुरी वासियों को इन पलों का पूर्णानन्द प्राप्त कर नगर को दीपोत्सव व पटाखों से गुंजायमान करने का आवाह्न किया। जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास ने उनके आगमन के लिए साधुवाद ज्ञापित कर आशीर्वाद ग्रहण कर लोक कल्याण की कामना की। डा पुनीत महरोत्रा,अम्बिका सिंह, के के तिवारी ने जगद्गुरू का आशीर्वाद ग्रहण कर राष्ट्र निर्माण हेतू संकल्पित हुए।