![](https://dainikindianews.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241213-WA0183-1024x1024.jpg)
दैनिक इंडिया न्यूज़ ,भोपाल, 13 दिसंबर – मध्य प्रदेश सरकार के एक वर्ष के सफल कार्यकाल को लेकर बीजेपी के मध्य प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मिठाई खिलाई और उन्हें पुष्प भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह ने मध्य प्रदेश की विकास यात्रा और प्रगति के लिए प्रदेश सरकार के योगदान की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री को निर्विघ्न और सशक्त सरकार चलाने की शुभकामनाएं दी, ताकि राज्य में सतत विकास की गति बनी रहे।