

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, सदस्य विधान परिषद एवं क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने आगामी 14 दिसंबर 2024″अटल रन” की टी-शर्ट महापौर सुषमा खर्कवाल को भेंट की। इस अवसर पर अनिल अग्रवाल और जितेन्द्र प्रताप सिंह की सहभागिता रही। महापौर को इस टी-शर्ट के साथ सेलिब्रिटी रन में भाग लेने का आमंत्रण भी दिया गया।
यह विशेष दौड़, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के शताब्दी जन्म समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। इस आयोजन में सभी आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं और नगरवासियों से बड़ी संख्या में भागीदारी की अपील की गई है। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समर्थन व्यक्त किया है।
राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संगठन की प्रतिबद्धता जताते हुए लखनऊवासियों से अपील की कि वे “अटल रन” में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाएं।
इस दौड़ का उद्देश्य न केवल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि देना है, बल्कि शहर में खेल और फिटनेस को भी प्रोत्साहित करना है।