
दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आनंद द्विवेदी को लखनऊ महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संस्कृतभारतीन्यास अवध प्रांत के अध्यक्ष एवं संस्कृतभारती के प्रचार प्रमुख जितेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आनंद द्विवेदी संगठन में एक मजबूत और समर्पित नेता हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा लखनऊ महानगर में और अधिक सशक्त होगी तथा पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में वे अहम भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने आशा जताई कि आनंद द्विवेदी कार्यकर्ताओं को संगठित कर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। गौरतलब है कि भाजपा ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में कई जिलों और महानगरों में नए अध्यक्षों की घोषणा की है, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती देने पर जोर दिया जा रहा है।