

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ ।सभी पूर्वानुमान को नकारते हुए उत्तर प्रदेश की जनता ने भी देश में जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की हैट्रिक को अपना समर्थन प्रदान किया, जो खुशी की बात है। भाजपा सबसे बड़ा दल बन कर उभरा। बुधवार को गठबंधन के सभी दलों से विचार-विमर्श कर सरकार की रूप रेखा निर्धारित करेंगे।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जनता ने भी अपने लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह के कार्यों को लाखों वोट का आशीर्वाद देकर प्रमाणित कर दिया। इस अवसर पर जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष संस्कृत भारती न्यास अवधप्रान्त व अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने राजनाथ सिंह को तृतीय बार लोकसभा सदस्य चुने जाने पर शुभकामनाए प्रेषित की। सभी भाजपा के विजयी प्रत्याशियों को भी शुभकामनाए प्रेषित की। इस क्रम मे राजनाथ सिंह ने भी मतदाताओं के समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया।
वैसे उत्तर प्रदेश की जनता ने जो जनादेश प्रदेश की तरफ से दिया है, वह भाजपा के लिए समीक्षा का अवसर है।
विज्ञान, कृषि, पशुपालन, अंतरिक्ष, स्वास्थ के क्षेत्र मे नई सरकार के गठन के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हो जाएंगे, ऐसी आशा है।