
नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा बन रहीं हैं नम्रता पाठक
दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की प्रेरणास्रोत धर्मपत्नी और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहीं श्रीमती नम्रता पाठक के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें स्नेहाशीष एवं शुभकामनाएं अर्पित कीं।
अपने संदेश में जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिस प्रकार उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक देश और प्रदेश की प्रगति के लिए समर्पित हैं, उसी तरह नम्रता पाठक वर्षों से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। वे नारी गरिमा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक न्याय की मजबूत पक्षधर रही हैं। उनके अथक प्रयासों से अनेक महिलाओं को आत्मसम्मान और स्वावलंबन की नई राह मिली है।
इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नूतन ने भी नम्रता पाठक को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं प्रेषित कीं और सादर प्रणाम निवेदित किया।
नम्रता पाठक को एक संवेदनशील, कर्मठ और सेवा-निष्ठ महिला समाजसेवी के रूप में जाना जाता है। उनके सामाजिक योगदान ने महिलाओं के बीच जागरूकता और आत्मबल की भावना को मजबूती दी है। उनका कार्यक्षेत्र महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलंबन जैसे महत्वपूर्ण विषयों तक विस्तृत है।
राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु और सतत सामाजिक योगदान की कामना करते हुए उन्हें नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा बताया है।