
धनञ्जय पाण्डेय दैनिक इंडिया न्यूज़ मधुबन,मऊ। दिन रविवार को थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान खालिसपुर तिराहा के पास से जिलाबदर अभियुक्त आशा पाल सिंह उर्फ यशपाल सिंह उर्फ खर्चू सिंह पुत्र राम जी सिंह निवासी खालिसपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर गुण्डा अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।