![](https://dainikindianews.com/wp-content/uploads/2022/07/5-4-1024x427.jpg)
ब्यूरो दैनिक इंडिया न्यूज
एनडीएम की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू लखनऊ पहुंची। यहां उनका भव्य स्वागत सीएम और अन्य नेताओं के द्वारा किया गया। इसके बाद वह लोकभवन पहुंची जहां उन्होंने पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
![](https://dainikindianews.com/wp-content/uploads/2022/07/1-5-1024x692.jpg)
राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद द्रौपदी मुर्मू अपने दौरे पर लखनऊ पहुंची। उन्होंने लोकभवन पहुंचकर वहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान वहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुप्रिया पटेल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और सहयोगी दल के नेता मौजूद रहे। एनडीए से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने यहां भाजपा के सांसद औऱ विधायकों के साथ में बैठक कर जीत के लिए समर्थन की अपील की।
लोकभवन से सीएम आवास जायेंगी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू जब शुक्रवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरीं तो उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वह वीवीआइपी नैमिषारण्य गेस्ट हाउस पहुंची। उनके साथ में सीएम योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत कई अन्य नेता मौजूद थे। यहां तकरीबन आधे घंटे तक रुकने के बाद वह लोकभवन पहुंची। यहां बैठक और समर्थन की अपील के बाद मुर्मू सीएम आवास जाएंगी। यहां रात्रिभोज और कुछ विशिष्टजनों से मुलाकात का कार्यक्रम भी होगा।