
धनञ्जय पाण्डेय दैनिक इंडिया न्यूज़ मधुबन,मऊ। विगत कई महीनों से तहसीलदार का पद रिक्त होने से मधुबन तहसील कार्यालय का न्यायिक कार्य पूरी तरह से ठप है। दूर दराज गांव से आए लोगों को हरदिन मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। इससे लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। इस तहसील में देवरिया जिले के संलग्न स्थित गांव चक्कीमूसाडोही तक से लोग आते हैं। समस्त न्यायिक कार्य लंबित पड़े हैं। इससे तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री, प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, शादी प्रमाण पत्र सहित अन्य काम प्रभावित हो रहा है। तहसील कार्यालय में अधिकारी के नहीं होने से लोगों को राजस्व से संबधित कार्य करवाने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे उनमें जिला प्रशासन के प्रति रोष है। वही अधिवक्ता आशीष तिवारी, तारिक अहमद, अविनाश मल्ल, जवाहिर पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, सतेंद्र पाण्डेय, महेंद्र यादव, सहित तमाम लोगों का कहना है कि प्रशासन व सरकार को जल्द से जल्द स्थायी तहसीलदार की नियुक्ति करनी चहिए ताकि परेशानी से निजात मिल सके। औऱ न्यायिक कार्य सुचारु रुप से चल सके। वही तहसीलबार एसोसिएशन अध्यक्ष धनञ्जय पाण्डेय ने कहा कि तहसील में तहसीलदार ना होने से तहसील की स्थिति खराब बनी हुई है अतएव राजस्व व न्यायिक समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी से मांग करते हैं कि मधुबन तहसील पर जल्द से जल्द तहसीलदार की नियुक्ति की जाए। ताकि परेशानी से निजात मिल सके।