
धनञ्जय पाण्डेय दैनिक इंडिया न्यूज़ मधुबन,मऊ। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को आशा बहूओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में थाना प्रभारी अब्दुल वहीद की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें तमाम हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान महिला कांस्टेबल ने वहां महिलाओं को तमाम तरह की जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं व बालिकाएं अपनी डायरी में महिला हेल्प नंबर अवश्य रखें। प्रदेश सरकार बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह दृढ़ संकल्पित है। थाना प्रभारी अब्दुल वहीद ने कहा कि घरेलू हिंसा से बचने का सही तरीका है जब भी आपके साथ कोई अप्रिय घटना घटे तो उसको छिपाने के बजाए अपने शुभचितकों को जरूर बताएं। जो महिला किसी बात को लेकर अपने स्वजन से न कह पाती हों वह महिला हेल्पडेस्क नंबर 1076 व महिला कांस्टेबल से अपनी समस्या कहें। कही भी आते-जाते समय कोई छेड़ता हो या पीछा करता हो तो महिलाएं बेझिझक होकर हेल्पलपाइन नम्बर पर सूचना दें। त्वरित कार्रवाई की जाएगी। आशा बहुओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जनसंवाद स्थापित करके उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया। साथ ही सभी महिलाओं व बालिकाओं को अवगत कराया कि सभी थानों में महिलाओं की सुरक्षा व सहायता हेतु एक महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर महिला कर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती हैं। इस दौरान समस्त पुरुष आरक्षी एवं महिला आरक्षी उपस्थित रहे।