
दैनिक इंडिया न्यूज,नई दिल्ली, 14 नवम्बर 2024: आज संसद में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में संसद सदस्यों ने संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
लोक सभा और राज्य सभा महासचिवों ने भी किया नमन
इस अवसर पर लोक सभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्य सभा महासचिव पी.सी. मोदी भी उपस्थित रहे। उन्होंने पंडित नेहरू के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।
पंडित नेहरू की विरासत को किया याद
नेहरू की जयंती पर यह कार्यक्रम उनके आधुनिक भारत के निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण को पुनः प्रतिबिंबित करता है। उनका यह योगदान भारतीय संसद के सदस्यों द्वारा गर्व और सम्मान के साथ स्मरण किया गया, जो आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।